अनिल चौहान होंगे देश के नए CDS | बिपिन रावत के निधन के बाद से खाली है पद

अनिल चौहान 

New CDS: आज देश के नए CDS के नाम का ऐलान हो गया है. अनिल चौहान को नया CDS नियुक्त कर दिया गया है. और सरकार ने अब चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में अनिल चौहान को नियुक्त कर दिया है. वह भारत सरकार, सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी काम करेंगे. 


40 साल की चौहान ने देश की सेवा

      लेफ्टिनेंट अनिल चौहान ने गोरखा राइफल से सेना में एंट्री ली थी. उन्होंने करीब 40 साल से ना में रहकर देश की सेवा की, जिसके बाद वह पिछले साल रिटायर हुए. 


लंबे समय से खाली है पद 

     CDS बिपिन रावत के निधन के बाद से यह पद खाली था. इसे लेकर कई कयास लगाए गए. लेकिन नाम तय नहीं हो पाया था. अब रक्षा मंत्रालय ने इसे लेकर अनिल चौहान को तय कर लिया है. 


रिटायरमेंट के बाद भी देश की सेवा की

      गौरतलब है कि अनिल चौहान आगोला में संयुक्त राष्ट्र के लिए भी काम कर चुके हैं. भारतीय सेना में रिटायर्मेंट के बाद भी उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीति मामलों में योगदान देना जारी रखा. अनिल चौहान को उनकी विशिष्ट और शानदार सेवा के लिए यह अवार्ड मिल चुके हैं : परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक. 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.